राजा बंगला से अतिक्रमण हटाने गयी प्रशासन की टीम लौटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jun 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : राजा बंगला से अतिक्रमण हटाने पहुंचे पदाधिकारियों का खाली हाथ लौटना पड़ा. रविवार को कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम राजा बंगला पहुंची. अतिक्रमण हटाने का विरोध राजा बंगला में रह रहे लोगों ने किया. मामला बढ़ता देख सदर विधायक मनीष जायसवाल राजा बंगला स्थल पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों […]
विज्ञापन
हजारीबाग : राजा बंगला से अतिक्रमण हटाने पहुंचे पदाधिकारियों का खाली हाथ लौटना पड़ा. रविवार को कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम राजा बंगला पहुंची. अतिक्रमण हटाने का विरोध राजा बंगला में रह रहे लोगों ने किया.
मामला बढ़ता देख सदर विधायक मनीष जायसवाल राजा बंगला स्थल पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यहां बसे लोगों को उजाडने से ज्यादा बेहतर होगा कि इन्हे वैध तरीके से बसाने की व्यवस्था प्रशासन करे. मालूम हो कि राजा बंगला परिसर में 200 से अधिक परिवार रामगढ़ राज रिलिजिएस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जमीन खरीद मकान बना कर रह रहे हैं. विधायक ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों से आदेश संबंधी कागजात की मांग की.
मालूम हो कि राजा बंगला निवासी सांसद सह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा से भी मिले और जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे दंडात्मक कारवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




