भूख से पीड़ित व्यक्ति की तत्काल करें मदद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि पीडीएस डीलर की भूमिका सिर्फ खाद्य सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, उनका सामाजिक दायित्व भी है. आप प्रशासन के अंत्हैं. प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र की सूचनाएं देने में संकोच न करें. अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निभायें. वह शुक्रवार को नगर भवन में […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि पीडीएस डीलर की भूमिका सिर्फ खाद्य सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, उनका सामाजिक दायित्व भी है. आप प्रशासन के अंत्हैं. प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र की सूचनाएं देने में संकोच न करें. अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निभायें. वह शुक्रवार को नगर भवन में आयोजित बैठक में सदर अनुमंडल क्षेत्र के पीडीएस डीलरों को संबोधित कर रहे थे.
डीसी ने कहा कि जनवितरण के वितरक गंभीर बीमारी, प्राकृतिक आपदा, सामाजिक तानाबाना पर असामान्य दबाव की स्थिति में तात्कालिक तौर पर कारगर हो सकते हैं. जनवितरण प्रणाली के वितरक भी समाज में अपनी सकारात्मक छवि एवं रचनात्मक व्यक्तित्व को समाज के समक्ष स्थापित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्व अमन व शांति बाधित करने के लिए अफवाह फैलाते हैं. इसे लेकर आप सजग रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




