विधायक मनीष जायसवाल व बालमुकुंद सहाय ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और गरीबों के कल्याण की नीतियों की जानकारी दी

Published at :12 Jun 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक मनीष जायसवाल व बालमुकुंद सहाय ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और गरीबों के कल्याण की नीतियों की जानकारी दी

हजारीबाग : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने पर सोमवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. मोदी सरकार की उपलब्धियों और गरीबों के कल्याण की नीतियों पर विस्तार से बताया गया. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार […]

विज्ञापन

हजारीबाग : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने पर सोमवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. मोदी सरकार की उपलब्धियों और गरीबों के कल्याण की नीतियों पर विस्तार से बताया गया. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल से पहले देश की सीमाएं असुरक्षित थी, नौजवान हताश और किसान परेशान थे. स्वास्थ्य-शिक्षा का हाल बेहाल था. वंशवाद की राजनीति चरम पर थी.

कांग्रेस ने देश को छिन्न-भिन्न कर दिया था. लेकिन मोदी सरकार ने जनहित में कठोर और बड़े निर्णय लिये. विधायक ने कहा कि भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में अब दुनिया की महाशक्ति बन कर विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है. भाजपा सरकार का नारा है सबका साथ- सबका विकास. उन्होंने कहा कि विगत 25 मई को प्रधानमंत्री ने झारखंड में 27 हज़ार करोड़ की लागत की कई बड़ी योजनाओं का सौगात दिया है. जिससे हजारों लोगों को रोजगार का साधन मुहैया होगा.

सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली से जोड़ना, आयुष्मान भारत योजना के तहत नमो हेल्थ केयर के माध्यम से देश के 10 करोड़ परिवारों अर्थात 50 करोड़ लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 08 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने के लक्ष्य को साधते हुए अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों को योजना का लाभ देते हुए महिलाओं का सम्मान किया गया है. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना नवयुवक-नवयुवतियों को हुनरमंद बना कर रोजगार से जोड़ कर स्वावलंबी बनाने में मिल का पत्थर साबित हो रहा है. मोदी सरकार ऐसे सैकड़ों कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा की समय- समय पर वे खुद वीडियो कांफ्रेसिंग, टेली कांफ्रेसिंग के जरिये सीधे मुखातिब होकर हमलोगों में जनकल्याण की भावना का संचार करते हैं. भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की राजनीति में कई सकारात्मक बदलाव किये. जन-साधारण के जीवन से निराशा और हताशा के माहौल को परिवर्तित कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया. मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़े, आदिवासी, युवा एवं महिलाओं का विकास विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति का अंत कर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस एंड डेवलपमेंट के एक नये युग की शुरुआत की है. मौके पर विशेष रुप से भाजपा नेता अशोक यादव, प्रमोद सिंह, दामोदर सिंह, विधायक के मिडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola