पुलिस ने सोमवार को प्रखंड के बारहगांवा मोड़ के पास

Published at :12 Jun 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को प्रखंड के बारहगांवा मोड़ के पास

हंटरगंज : पुलिस ने सोमवार को प्रखंड के बारहगांवा मोड़ के पास एक ट्रक से 35 बोरा डोडा जब्त किया. जब्त डोडा की कीमत 15 लाख रुपये बतायी जाती है. इस संबंध में ट्रक चालक मदनलाल व ट्रक मालिक के भाई रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पंजाब के रहनेवाले हैं. पुलिस ने […]

विज्ञापन

हंटरगंज : पुलिस ने सोमवार को प्रखंड के बारहगांवा मोड़ के पास एक ट्रक से 35 बोरा डोडा जब्त किया. जब्त डोडा की कीमत 15 लाख रुपये बतायी जाती है. इस संबंध में ट्रक चालक मदनलाल व ट्रक मालिक के भाई रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पंजाब के रहनेवाले हैं. पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चला कर डोडा बरामद किया. गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक डोडा लेकर आ रहा है. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुजीत कुमार व थाना प्रभारी माइकल मरांडी ने बारहगांवा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी. जैसे ही ट्रक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया. जांच के दौरान सब्जी के ट्रे के बीच छुपा पर रखे गये डोडा को बोरे को जब्त किया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने बताया कि डोडा चतरा के सिंदुवारी से खरीद कर दिल्ली ले जा रहे थे. इन लोगों को भाड़ा के रूप में एक लाख रुपये मिला था. दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. जब्त डोडा की जांच करने सीओ रामसुमन प्रसाद थाना पहुंचे. उन्होंने दोनों से पूछताछ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola