एसडीओ ने खुलवायी दुकान, स्थिति सामान्य

Published at :09 Jun 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने खुलवायी दुकान, स्थिति सामान्य

हजारीबाग : शहर में तनावपूर्ण माहौल को दूर करने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सदर एसडीओ आदित्य रंजन सड़क पर उतरे. झंडा चौक पर उन्होंने बंद दुकानों को बारी-बारी से खुलवाया. वहीं दोनों समुदाय के दुकानदारों से कहा कि आप डरे नहीं, दुकान खोलें. सात जून की रात की घटना को भूल […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर में तनावपूर्ण माहौल को दूर करने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सदर एसडीओ आदित्य रंजन सड़क पर उतरे. झंडा चौक पर उन्होंने बंद दुकानों को बारी-बारी से खुलवाया. वहीं दोनों समुदाय के दुकानदारों से कहा कि आप डरे नहीं, दुकान खोलें. सात जून की रात की घटना को भूल जायें. एसडीओ के इस आश्वासन के बाद दिन के करीब 11 बजे दुकानदारों ने शटर उठाये. इसके बाद बाजार माहौल सामान्य हुआ. हालांकि अफवाहों के कारण बाजार में चहल-पहल नहीं दिखा. बड़े दुकानों में ग्राहकों की संख्या कम थी.

विद्यार्थी नहीं पहुंचे: राजकुमार
द काउंसलर संस्थान के मालिक राजकुमार ने बताया कि आठ जून को विद्यार्थियों का नामांकन होना था. यहां रामगढ, चतरा, कोडरमा से विद्यार्थियों को नामांकन लेने आना था, लेकिन नहीं पहुंच पाये.
ईद का कारोबार प्रभावित
शहर के सैयद मो शहबाज, आरिफ कमाल ने बताया कि सभी प्रकार के दुकानदार ईद आने से एक माह पहले से कारोबार बढ़ाने की तैयारी करते हैं. जब बाजार चरम पर था, तो शहर में तनाव का माहौल बन गया. इससे कारोबार पर असर पड़ा है. चरही, घाटो के लोग हजारीबाग के बजाय रामगढ-रांची जाना पसंद कर रहे हैं. चौपारण, बरकट्ठा, बरही, पदमा, इचाक के लोग कोडरमा जाना पसंद कर रहे हैं. बडकागांव, केरेडारी के लोग चतरा और रांची चले जा रहे हैं. इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है.
व्यवसायियों ने कहा
नहीं हो पाया दुकान का उदघाटन: विजय
शहर के मेन रोड इंद्रलोक मॉल में एलएन सोनी शोरूम का उदघाटन नौ जून को होना था. प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि शहर की विधि व्यवस्था व तनाव को देख उदघाटन का तिथि बदलनी पड़ी.
व्यवसाय में नुकसान: प्रकाश पटेल
शहर के नॉवेल्टी ड्रेसेस के मालिक प्रकाश पटेल ने कहा कि पिछले साल से हर त्योहार में माहौल तनावपूर्ण हो जा रहा है. इससे व्यवसायियों का कारोबार ठप हो जाता है. इससे नुकसान होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola