यात्री बस में लगी आग, पुलिस ने की जांच

Published at :09 Jun 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री बस में लगी आग, पुलिस ने की जांच

हजारीबाग : शहर के टैक्सी स्टैंड में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे यात्री बस पम्मी (जेएच-02एजे-7902) में आग लग गयी. इससे वहां अफरा तफरी मच गयी. बस पूरी तरह से जल गयी. सूचना मिलते ही दमकल वाहन वहां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के टैक्सी स्टैंड में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे यात्री बस पम्मी (जेएच-02एजे-7902) में आग लग गयी. इससे वहां अफरा तफरी मच गयी. बस पूरी तरह से जल गयी. सूचना मिलते ही दमकल वाहन वहां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ आदित्य रंजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. एसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि आग लगने के कारणों का खुलासा किया जायेगा. बस मालिक ने कहा कि पिछले दिनों भी शहर में कहीं तनाव होने पर उनकी बस में ही आग लगा दी जा रही है. मामला भी दर्ज किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola