मलबा में दबने से मां-बेटे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. गदोखर गांव अहले सुबह ढह गयी पड़ोसी की दीवार एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती घटना के बाद पूरे गांव में मातम कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर गांव में गुरुवार की सुबह दीवार के गिरने से उससे दब कर मां और बच्चे की मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
हादसा. गदोखर गांव अहले सुबह ढह गयी पड़ोसी की दीवार
एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद पूरे गांव में मातम
कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर गांव में गुरुवार की सुबह दीवार के गिरने से उससे दब कर मां और बच्चे की मौत हो गयी. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. खबर मिलते ही पेलावल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं एक जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है.
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को करीब सुबह करीब सात बजे खुदैजा खातून (25) आंगन में झाड़ू लगा रही थी. इसी क्रम में पड़ोस के नरेश साव की पुरानी दीवार अचानक ढह गयी. दीवार की चपेट में महिला और उसका चार वर्षीय पुत्र मो अफसर आ गये, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं आंगन में काम कर रही खुदैजा की सास बारून गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
घटना के संबंध में मृतका के पति मो असलम अंसारी व ग्रामीणों ने कहा कि जिस पुराने मकान की दीवार गिरी है, वह नरेश साव की है, लेकिन जमीन मो असलम अंसारी की है. दीवार हटाने के लिए कई बार पंचायत भी बैठी. पंचायत ने नरेश साव पर दीवार हटाने का दबाव भी बनाया, लेकिन वह टालता रहा. रमजान के आखिरी महीने में मां-बच्चे की मौत से गांव में मातम का माहौल है. घटनाक्रम की सूचना मिलने पर सीओ नीतू कुमारी भी सदर अस्पताल पहुंचीं.
उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. सदर अस्पताल पहुंचे जिप प्रतिनिधि मिस्बाहुल इस्लाम ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. मृतका के पति मो असलम अंसारी रिक्शा चालक है. इस संबंध में लिखित आवेदन देकर नरेश साव पर कार्रवाई की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




