महिला की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

मृतका के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होगी हजारीबाग : कालीबाड़ी पहली गली मुहल्ला स्थित जेपी मेमोरियल नर्सिंग होम में प्रसव कराने आयी महिला की मौत हो गयी. इसके बाद मृतका छटनी देवी के मायकेवालों ने आॅपरेशन करनेवाले चिकित्सक डाॅ प्रणय मधुर सिन्हा पर लापरवाही बरतने को लेकर हंगामा करने लगे. मृतका बगोदर थाना […]
विज्ञापन
मृतका के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होगी
हजारीबाग : कालीबाड़ी पहली गली मुहल्ला स्थित जेपी मेमोरियल नर्सिंग होम में प्रसव कराने आयी महिला की मौत हो गयी. इसके बाद मृतका छटनी देवी के मायकेवालों ने आॅपरेशन करनेवाले चिकित्सक डाॅ प्रणय मधुर सिन्हा पर लापरवाही बरतने को लेकर हंगामा करने लगे. मृतका बगोदर थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी. नर्सिंग होम में विवाद बढ़ते देख सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज होगी.
मामले की जांच चल रही है. इसमें चिकित्सक प्रणय मधुर सिन्हा को आरोपी बनाया जायेगा. प्रभारी ने कहा कि इस घटना को लेकर पांच जून की देर रात तक मृतका के परिजन हंगामा कर रहे थे. अस्पताल के डाॅक्टर पर कार्रवाई करने का मांग कर रहे थे. उन्हें आश्वासन देने के बाद विवाद रूका. बता दें कि इस नर्सिंग होम में ऐसी घटनाएं कई बार घट चुकी है. नर्सिंग होम के संचालक सह चिकित्सक पर पूर्व में भी सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




