दक्षिण अफ्रीका काम करने गये झारखंड के दो शख्स जेल में बंद, परिजनों ने लगायी गुहार
Updated at : 27 May 2018 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर निवासी 23 वर्षीय गिरधारी महतो (पिता – रामेश्वर महतो) पिछले एक माह से दक्षिण अफ्रीका के जेल में कैद है. गिरिधारी महतो के साथ बोकारो जिला अंतर्गत चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सिधाबारा निवासी 23 वर्षीय दिनेश्वर महतो (पिता कामेश्वर महतो) भी पिछले एक महीने से […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर निवासी 23 वर्षीय गिरधारी महतो (पिता – रामेश्वर महतो) पिछले एक माह से दक्षिण अफ्रीका के जेल में कैद है. गिरिधारी महतो के साथ बोकारो जिला अंतर्गत चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सिधाबारा निवासी 23 वर्षीय दिनेश्वर महतो (पिता कामेश्वर महतो) भी पिछले एक महीने से दक्षिण अफ्रीका के मलावी जेल में बंद है.
दोनों व्यक्ति पिछले वर्ष नवम्बर 2017 से कल्पतरु नामक कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए मलावी गये थे. इसी दरम्यान दोनों व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि उनपर रेप का झूठा मुकदमा लगाया गया है और पिछले 19 अप्रैल 2018 से मलावी जेल में कैद है. दोनों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि से रिहाई कराने की गुहार लगाई है. इस बाबत प्रवासी भारतीयों के सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ाढस बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




