हजारीबाग में बप्पी लाहिड़ी नाइट कल

Published at :20 May 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग में बप्पी लाहिड़ी नाइट कल

हजारीबाग : रोटरी क्लब हजारीबाग की ओर से एचआइवी पीड़ित बच्चों एवं मरीजों की सहायता के लिए बप्पी लाहिड़ी नाइटी का आयोजन किया गया है. यह आयोजन 21 मई को संत कोलंबा स्टेडियम में किया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 6.30 छह बजे से होगा. रोटरी अध्यक्ष जयदुर्गा पाठक, सचिव ऋषि राज जैन एवं […]

विज्ञापन

हजारीबाग : रोटरी क्लब हजारीबाग की ओर से एचआइवी पीड़ित बच्चों एवं मरीजों की सहायता के लिए बप्पी लाहिड़ी नाइटी का आयोजन किया गया है. यह आयोजन 21 मई को संत कोलंबा स्टेडियम में किया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 6.30 छह बजे से होगा. रोटरी अध्यक्ष जयदुर्गा पाठक, सचिव ऋषि राज जैन एवं उपाध्यक्ष जेपी जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

कार्यक्रम में विश्व के नंबर चार पायदान पर रहनेवाले ड्रम बजाने वाले कलाकार बप्पी लाहिड़ी के पुत्र बप्पा लहरी भी अपनी प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन करेंगे. कार्यक्रम में अभिनेता रंदीप हुड्डा, निदेशक राजकुमार संतोषी, कामेडियन एहसान कुरैशी, श्रवण कुमार, सा रे गा मा पा की गायिका रक्तिमा मुखर्जी एवं बॉलीबुड के अन्य कई कलाकार शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम शुल्क पर प्रवेश की सुविधा प्रदान की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola