देश के प्रसिद्ध संस्थानों के लगेंगे स्टॉल

Published at :16 May 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
देश के प्रसिद्ध संस्थानों के लगेंगे स्टॉल

हजारीबाग : प्रभात खबर कैरियर एंड एजुकेशन फेयर-2018 का आयोजन हजारीबाग स्थित केनरी इन होटल में 16 व 17 मई को लगेगा. एजुकेशन फेयर सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक लगेगा. इसमें विद्यार्थियों व अभिभावकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा. फेयर मेला में हजारीबाग समेत देश के 40 विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों की ओर […]

विज्ञापन

हजारीबाग : प्रभात खबर कैरियर एंड एजुकेशन फेयर-2018 का आयोजन हजारीबाग स्थित केनरी इन होटल में 16 व 17 मई को लगेगा. एजुकेशन फेयर सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक लगेगा. इसमें विद्यार्थियों व अभिभावकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा. फेयर मेला में हजारीबाग समेत देश के 40 विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों की ओर से स्टॉल लगाये जायेंगे. बोर्ड परीक्षा व 12वीं परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों में कोर्स को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है,

वे जानना चाहते हैं कि किस विवि व संस्थान में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. विद्यार्थियों समस्याओं का कैरियर एंड एजुकेशन फेयर में निवारण होगा. विभिन्न स्टॉलों में विद्यार्थियों को आइटी, मैनेजमेंट, बीसीए, बीबीए, एमबीए, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, पारा मेडिकल, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, जेपीएससी, यूपीएससी, बीपीएससी, हॉस्पीटैलिटी समेत विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी जायेगी. इसमें ऑन द स्पॉट नामांकन की भी सुविधा मिलेगी. बेहतर कैरियर विकल्प के लिए यहां विद्यार्थियों की काउंसेलिंग की जायेगी.

ऑन स्पॉट नामांकन लेने पर विद्यार्थियों को छूट: हजारीबाग के संस्थान कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्या आइएएस एकेडमी, गुरुगोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान, गुरुगोविंद सिंह रोड स्थित एलिगेट आइएएस एकेडमी, कोर्रा स्थित द पाणिनी आइएएस एकेडमी, बाबूगांव चौक स्थित सफलता एक्सप्रेस, अन्नदा चौक स्थित सफल संस्थान,
गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित कौटिल्या एकेडमी, कौशल्या प्लाजा स्थित पैशन फोर एग्जाम, झिंझरिया पुल स्थित डायमंड एकेडमी, मटवारी स्थित आइसेक्ट यूनिवर्सिटी, पीडब्लूडी चौक स्थित ज्ञान ज्योति पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज, कालीबाडी रोड स्थित एचीवर्स क्लासेस व संत मेरी ग्रुप के स्टॉल लगेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola