गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल, पारा 40 के पार

चतरा : लगातार कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. पारा 40 के पार पहुंच गया है. तेज धूप व गर्म हवा से लोग परेशान हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रहा हैं. इसके अलावे आंगनबाड़ी में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी गर्मी ने परेशान […]
चतरा : लगातार कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. पारा 40 के पार पहुंच गया है. तेज धूप व गर्म हवा से लोग परेशान हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रहा हैं. इसके अलावे आंगनबाड़ी में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी गर्मी ने परेशान कर रखा है. लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो रहे हैं.
शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकल रहे हैं. शहर के केसरी चौक, पुराना पेट्रोल पंप, मुख्य डाकघर, गुदरी बाजार, जतराहीबाग, मरवाड़ी मुहल्ला में दोपहर सन्नाटा पसरा रहता है. ऐसी भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी ने लोगों को और परेशान कर रखा है. इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल उपकरण शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं. सुबह सात बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो जाती हैं, जो देर शाम तक जारी रहती है. घर में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही. जरूरी काम होने पर लोग सिर को गमछे या तौलिये से ढक कर बाहर निकलते हैं. पसीने से कपड़ा भींग जाता है. जगह-जगह लोग घने पेड़ों की छाया में बैठे नजर आते हैं.
क्षेत्र के अधिकांश तालाब, आहर, नदी व अन्य जलस्त्रोत सूख चुके हैं. बुजुर्गों ने बताया कि पहले इस तरह की गर्मी नहीं पड़ती थी. शादी, विवाह के इस मौसम में बहुत दिक्कत हो रही है. शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेतहाशा गर्मी पड़ रही है. अभिभावक नरेश प्रसाद, विनोद दांगी ने गर्मी को देखते हुए उपायुक्त से विद्यालयों को बंद कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




