जेपीसी का जोनल कमांडर दशरथ यादव रामगढ़ से गिरफ्तार

Published at :11 May 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
जेपीसी का जोनल कमांडर दशरथ यादव रामगढ़ से गिरफ्तार

हजारीबाग : जेपीसी का जोनल कमांडर दशरथ यादव को रामगढ़ से हजारीबाग पुलिस ने िगरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. वह पांच लाख रुपये का इनामी बताया जाता है. हजारीबाग के एसपी अनीश गुप्ता ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. हजारीबाग पुलिस को दशरथ यादव की तलाश […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जेपीसी का जोनल कमांडर दशरथ यादव को रामगढ़ से हजारीबाग पुलिस ने िगरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. वह पांच लाख रुपये का इनामी बताया जाता है. हजारीबाग के एसपी अनीश गुप्ता ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. हजारीबाग पुलिस को दशरथ यादव की तलाश कई साल से थी.

उस पर कटकमसांडी समेत कटकमदाग, बड़कागांव, केरेडारी, पेलावल, चतरा व सिमरिया समेत कई थानों में हत्या समेत लेवी व रंगदारी का मामला दर्ज है. दशरथ के पास से मोबाइल समेत लेवी के पर्चे व हथियार की बरामदगी की सूचना है. छह माह पूर्व कटकमदाग जंगल से वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था.

पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola