इधर, 1000 बोरा कोयला जब्त

Published at :10 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
इधर, 1000 बोरा कोयला जब्त

हजारीबाग : कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा के निकट एक होटल के पीछे एसडीओ आदित्य रंजन ने छापामारी कर एक हजार बोरा पोड़ा कोयला जब्त किया है. वहीं अवैध रूप से कोयले की अवैध ढुलाई कर रहे चार अॉटो को जब्त किया है. मामले को लेकर चार आरोपियों को पकड़ा गया है. जब्त […]

विज्ञापन

हजारीबाग : कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा के निकट एक होटल के पीछे एसडीओ आदित्य रंजन ने छापामारी कर एक हजार बोरा पोड़ा कोयला जब्त किया है. वहीं अवैध रूप से कोयले की अवैध ढुलाई कर रहे चार अॉटो को जब्त किया है. मामले को लेकर चार आरोपियों को पकड़ा गया है. जब्त अॉटो को पुलिस को सौंप दिया गया है.

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चरही मांडू थाना क्षेत्र से कोयले का उठाव होता है. प्रति बोरा कोयला 50 रुपये में टेंपू संचालक खरीदते हैं. नगवां में इस कोयले की बिक्री 90 रुपये प्रति बोरा होती है. नगवां में कोयला जमा होता है. 500 बोरा से अधिक कोयला जमा होने पर कोयला को ट्रक से बिहार भेजा जाता है. नगवां स्थित होटल के पीछे जब्त कोयले और पकड़े गये आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी. आरोपियों में प्रदीप मेहता, कैलाश और पप्पू मोदी शामिल है.

बताया जाता है कि चरही से हजारीबाग शहरी क्षेत्र होते हुए टेंपू से कोयले को नगवां हवाई अड्डा पहुंचाया जाता है. मार्ग में कई थाने पड़ते हैं. जगह-जगह पर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस एनएच-33 पर रात भर गश्त लगाती है. इसके बावजूद टेंपू से कोयले की ढुलाई होती है. कोर्रा थाना क्षेत्र में कोयले का डंप होता है. इसकी जानकारी पुलिस को नहीं होती है. यह सवालिया निशान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola