अफगानिस्तान में अगवा 7 भारतीयों में 4 झारखंड के
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2018 5:39 PM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : अफगानिस्तान में अगवा सात भारतीयों में चार मजदूरों का संबंध झारखंड से है. बताया जा रहा है कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी प्रकाश महतो व प्रसादी महतो, महुरी के हुलास महतो व हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेडम के काली महतो भी अपहृत लोगों […]
विज्ञापन
गिरिडीह : अफगानिस्तान में अगवा सात भारतीयों में चार मजदूरों का संबंध झारखंड से है. बताया जा रहा है कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी प्रकाश महतो व प्रसादी महतो, महुरी के हुलास महतो व हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेडम के काली महतो भी अपहृत लोगों में शामिल हैैं.
बता दें कि रविवार को अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने सात भारतीयों को अगवा कर लिया है. ये सभी प्राइवेट कंपनी केइसी में काम करते हैं. अफगानिस्तान में रह रहे बगोदर के गोरहर निवासी किशुन महतो ने सूचना दी है कि भारत के जिन सात लोगों को अगवा किया गया है उसमें झारखंड के चार लोगों के साथ-साथ केरल के दो और बिहार के एक व्यक्ति भी शामिल है. अगवा करके अपहृतों को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी अब तक उन्हें नही मिल पाई है.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने भारत के नवनियुक्त राजदूत विनय कुमार को आश्वासन दिया कि अफगान सुरक्षा बल अपहृत सात भारतीय इंजीनियरों की सुरक्षा और सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने में कोई कोर -कसर नहीं छोड़ेंगे. हथियारबंद तलिबान लड़ाकों ने उत्तरी बगलान प्रांत से सात भारतीय इंजीनियरों का रविवार को अपहरण कर लिया था
भारतीय राजदूत के साथ मुलाकात के दौरान रब्बानी ने भारतीय नागरिकों के अपहरण पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा और सुरक्षित रिहाई के लिए अफगान बल कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे. आरपीजी समूह के केईसी इंटरनेशनल में कार्यरत सात भारतीय नागरिकों के अपहरण को लेकर रब्बानी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी फोन पर बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




