हजारीबाग: स्लाइस सीटी स्कैन मशीन से होगी गंभीर बीमारियों की जांच

Published at :07 May 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग: स्लाइस सीटी स्कैन मशीन से होगी गंभीर बीमारियों की जांच

हजारीबाग : हजारीबाग पैथोलॉजी में रविवार को 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का उदघाटन विधायक मनीष जायसवाल ने किया. यह अत्याधुनिक मशीन जर्मन तकनीक से बनी है. इस सीटी स्कैन मशीन से अब गंभीर एवं असाध्य रोगों का इलाज भी हजारीबाग में संभव हो पायेगा. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 2001 से हजारीबाग पैथोलॉजी […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग पैथोलॉजी में रविवार को 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का उदघाटन विधायक मनीष जायसवाल ने किया. यह अत्याधुनिक मशीन जर्मन तकनीक से बनी है. इस सीटी स्कैन मशीन से अब गंभीर एवं असाध्य रोगों का इलाज भी हजारीबाग में संभव हो पायेगा. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 2001 से हजारीबाग पैथोलॉजी में निरंतर नयी तकनीक का प्रयोग होता आ रहा है. सीटी स्कैन के चालू होने से हजारीबाग वासियों को चिकित्सीय सुविधा के लिए बड़े शहरों में जाना नहीं पड़ेगा.

सिविल सर्जन डॉ विजय शंकर ने कहा कि जर्मन तकनीक की सीटी स्कैन मशीन से गंभीर रोगों का इलाज संभव हो पायेगा. जिप अध्यक्ष सुशीला देवी एवं पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने इस मशीन को हजारीबाग के लोगों के लिए तोहफा कहा. हजारीबाग पैथोलॉजी के संचालक सुनील जैन अजमेरा ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सीटी स्कैन मशीन पूर्वोत्तर भारत की एकमात्र मशीन है, जो अत्यंत कम समय में हर्ट की एंजियोग्राफी एवं अन्य सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायेगी.

उदघाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विजय शंकर, जिप अध्यक्ष सुशीला देवी, पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, पिंजरापोल सोसाइटी के सचिव चंद्रप्रकाश जैन, राजकुमार सिंघानिया, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूप चंद जैन, डॉ रजत चक्रवर्ती, डॉ अमिताभ गांगुली, डॉ अनवर एकराम, डॉ रंजना शरण, डॉ ओमप्रकाश, डॉ अरुण जैन थे. आरोग्यम के संचालक हर्ष अजमेरा, शिक्षक जेपी जैन, सीए सूरज दीक्षित, लखन खंडेलवाल, डॉ जया, बटेश्वर मेहता, हनी अजमेरा, नण्या अजमेरा, प्रीति अजमेरा, डॉ ललरीत जैन, रंजन सेठी, सुबोध सेठी, अरूण बोहरा, विजय पांडया, अधिवक्ता धनकुमार जैन, दिलीप अजमेरा एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola