बाइक की डिक्की से 1.56 लाख निकाल अपराधी हुए फरार

बरकट्ठा : मध्य विद्यालय बरकट्ठा के समीप मेन रोड के किनारे खड़ी एक बाइक की डिक्की से राशि निकाल अपराधी फरार हो गये. बताया जाता है कि कलहाबाद निवासी शंकर राम (पिता-लालमणी राम) ने बैंक ऑफ इंडिया, बरकट्ठा शाखा से 1.56 लाख रुपये की निकासी की. राशि को उन्होंने डिक्की में रखा था. बैंक से […]
बरकट्ठा : मध्य विद्यालय बरकट्ठा के समीप मेन रोड के किनारे खड़ी एक बाइक की डिक्की से राशि निकाल अपराधी फरार हो गये. बताया जाता है कि कलहाबाद निवासी शंकर राम (पिता-लालमणी राम) ने बैंक ऑफ इंडिया, बरकट्ठा शाखा से 1.56 लाख रुपये की निकासी की. राशि को उन्होंने डिक्की में रखा था. बैंक से निकलने के बाद बाइक मवि के सामने सड़क किनारे खड़ी कर वह ब्राच में किसी से मिलने गये थे. वापस लौटने पर एक युवक को बाइक की डिक्की से पैसा निकाल कर बरही की ओर भागते उन्होंने देखा. उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा. घटना गुरुवार की शाम चार बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार घटनास्थल पहुंचे. पुलिस की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




