प्रेमिका की हत्या करनेवाला भेजा गया जेल

हजारीबाग : सोनम कुमारी की हत्या मामले में गिरफ्तार प्रेमी सुशील कुमार यादव पिता लखन गोप को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. 23 अप्रैल की दोपहर आरोपी ने अपनी प्रेमिका सोनम को हवाई अड्डा नगवां स्थित घर में बुला कर भुजाली से हत्या कर दी थी. आरोपी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया […]
हजारीबाग : सोनम कुमारी की हत्या मामले में गिरफ्तार प्रेमी सुशील कुमार यादव पिता लखन गोप को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. 23 अप्रैल की दोपहर आरोपी ने अपनी प्रेमिका सोनम को हवाई अड्डा नगवां स्थित घर में बुला कर भुजाली से हत्या कर दी थी. आरोपी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि प्रेमिका शादी करने से इनकार कर रही थी.
इसी कारण में वह तनाव में था और नशे की गोलियां खाने लगा. तीन माह से वह शादी करने से इनकार कर रही थी, तभी से उसकी हत्या करने की फिराक में था. 23 अप्रैल को उसे घर बुलाया और भुजाली से हत्या कर दी. इसके बाद उसने नींद की गोलियां खा ली और वहां से चला गया. 23 अप्रैल की देर रात सदर अस्पताल ट्रामा सेंटर के परिसर में सुशील कुमार यादव को बेहोशी की हालत में गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




