झारखंड : कमरा के भीतर युवती की हत्या मकान मालिक नहीं पहचानता, पुलिस कर रही है मामले की जांच

हजारीबाग : हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा स्थित मौर्या लाइन होटल के पीछे लखन गोप के मकान में सोमवार देर शाम एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतका का नाम पूनम कुमारी बताया जा रहा है वह भुरकुंडा थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. मिली जानकारी के अनुसार शाम चार […]
हजारीबाग : हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा स्थित मौर्या लाइन होटल के पीछे लखन गोप के मकान में सोमवार देर शाम एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतका का नाम पूनम कुमारी बताया जा रहा है वह भुरकुंडा थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे मकान मालिक ने कोर्रा थाना को फोन कर सूचना दी किउसके घर में एक लड़की का शव पड़ा है. जिसे वह पहचानते नहीं है़ं
सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मकान को सील कर मामले की जांच में जुट गयी है. मकान मालिक सहित घर के सभी सदस्यों को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गयी है.
थाना प्रभारी रामाकांत मिश्रा ने बताया कि युवती की हत्या की गयी है. युवती इस घर में कैसे पहुंची हत्या के पीछे क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




