प्रखंडों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगा रथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

डिजिटल वीडियो के माध्यम से लोगों को दी जायेगी परिवहन नियम की जानकारी चतरा : 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से परिवहन जागरूकता रथ रवाना हुआ. एसपी अखिलेश वी वारियर ने सोमवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर एसडीपीओ ज्ञान रंजन, डीटीओ आशुतोष कुमार भी उपस्थित […]
विज्ञापन
डिजिटल वीडियो के माध्यम से लोगों को दी जायेगी परिवहन नियम की जानकारी
चतरा : 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से परिवहन जागरूकता रथ रवाना हुआ. एसपी अखिलेश वी वारियर ने सोमवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर एसडीपीओ ज्ञान रंजन, डीटीओ आशुतोष कुमार भी उपस्थित थे. मौके पर एसपी ने बताया कि रथ प्रखंडों में घूम-घूम कर लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक करेगा. डिजिटल वीडियो के माध्यम से लोगों को परिवहन नियम की जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने,
वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, हेलमेट का प्रयोग, लाइसेंस, इंश्योरेंस का दस्तावेज लेकर चलने की जानकारी दी जायेगी. वाहन को गति सीमा के अंदर चलाने के बारे में बताया जायेगा. साथ ही बाइक पर ओवरलोडिंग नहीं चलने की बात कही. जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को सड़क सुरक्षा से जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम 23 से 30 अप्रैल तक चलेगा. मौके पर रोड सेफ्टी यूनिट के आइटी मैनेजर अंशु कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




