हजारीबाग नगर निगम चुनाव: खिला कमल का फूल

Published at :21 Apr 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: खिला कमल का फूल

हजारीबाग नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. राज्य में दलीय आधार पर पहली बार हुए इस चुनाव में मेयर व डिप्टी मेयर दोनों पदों पर भाजपा ने जीत दर्ज की. कांग्रेस को दोनों पदों पर हार का समाना करना पड़ा. मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी की रौशनी तिर्की विजय […]

विज्ञापन
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. राज्य में दलीय आधार पर पहली बार हुए इस चुनाव में मेयर व डिप्टी मेयर दोनों पदों पर भाजपा ने जीत दर्ज की. कांग्रेस को दोनों पदों पर हार का समाना करना पड़ा. मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी की रौशनी तिर्की विजय रहीं. भाजपा प्रत्याशी रौशनी तिर्की को 35,417 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुंजा देवी को 27706 वोट मिला. रौशनी तिर्की ने 7711 वोट से जीत हासिल की. मेयर के साथ-साथ डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई. भाजपा उम्मीदवार राजकुमार लाल ने कांग्रेस उम्मीदवार आनंद देव को 6508 वोट से हराया.
राजकुमार लाल को 29857 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आनंद देव को 23,349 वोट मिले. हजारीबाग को इससे पहले नगर पर्षद का दर्जा प्राप्त था. हजारीबाग को नगर पर्षद से नगर निगम बनाया गया था. हजारीबाग को नगर-निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार चुनाव हुआ था. भाजपा की रौशनी तिर्की हजारीबाग नगर-निगम की पहली मेयर बनीं. जबकि राजकुमार लाल पहले डिप्टी मेयर चुने गये. भाजपा की जीत पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर सभी भाजपा के हैं. उन्हाेंने कहा है कि विकास की कड़ी को जोड़ कर हैप्पी हजारीबाग बनायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola