हजारीबाग : डीसी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों ने गुरुवार की शाम को मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. डीसी ने कहा कि मतगणना कर्मियों का रेंडेमाइलेशन के पश्चात उनकी नियुक्ति पत्र का वितरण मतगणना परिसर में ही स्टॉल लगाकर किया जायेगा. 20 अप्रैल की सुबह […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों ने गुरुवार की शाम को मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. डीसी ने कहा कि मतगणना कर्मियों का रेंडेमाइलेशन के पश्चात उनकी नियुक्ति पत्र का वितरण मतगणना परिसर में ही स्टॉल लगाकर किया जायेगा. 20 अप्रैल की सुबह पांच बजे से प्रेक्षक व सभी आरओ की उपस्थिति में मतगणना रैंडेमाइजेशन होगा.
सभी मतगणना हॉल का बारी-बारी से निरीक्षण कर टेबुलों की संख्या, आरओ, एआरओ अभ्यर्थियों व पोलिंग एजेंटों के बैठने, दो मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गयी है. प्रात: 05.30 बजे बज्रगृह प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा अभ्यर्थियों के समक्षा खोला जायेगा. सुबह छह बजे तक मतगणना कर्मी तथा सात बजे तक अभ्यर्थी व उनके अभिकर्ताओं को उपस्थित हो जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




