छीना जा रहा है मुखिया का अधिकार

Published at :13 Apr 2018 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
छीना जा रहा है मुखिया का अधिकार

इचाक : सरकार की ओर से ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति के गठन के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुखिया संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया. इचाक प्रखंड के मुखियाओं ने एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद मेहता ने की, संचालन इंद्रेव प्रसाद मेहता ने […]

विज्ञापन
इचाक : सरकार की ओर से ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति के गठन के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुखिया संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया. इचाक प्रखंड के मुखियाओं ने एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद मेहता ने की, संचालन इंद्रेव प्रसाद मेहता ने किया.
मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अशोक कपरदार, भागवत मेहता, सुनील कुमार मेहता, मुखिया नागेश्वर मेहता ने कहा कि पंचायती चुनाव के बाद के विकास की जिम्मेवारी पंचायत को है, लेकिन राज्य सरकार ने 73वें अधिनियम का संशोधन एवं ग्राम विकास समिति का गठन कर मुखिया शक्ति को कमजोर करने का काम किया है.
प्रदेश मुखिया संघ की ओर से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जा चुकी है. धरना के उपरांत संघ की ओर से राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें ग्राम विकास समिति पर रोक लगाने की मांग की गयी. मौके पर गीता देवी ,मनोज कुमार मेहता, नंदकिशोर राम, मनी लाल तुरी, अनिता भारती, परवील प्रसाद मेहता, परमेश्वर राम, ममता मेहता, राधा देवी, बसंत मेहता, नागेश्वरी देवी, अनिता देवी आदि शामिल थे.
बरकट्ठा. प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों ने धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने की, संचालन मुखिया गोपाल प्रसाद ने किया. जनप्रतिनिधि झारखंड सरकार द्वारा ग्राम विकास समिति एवं आदिवासी विकास समिति गठन के विरोध में धरना दे रहे हैं. धरना के अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ अनिल कुमार सिंह को सौंपा गया. मांगों में ग्राम विकास समिति एवं आदिवासी विकास समिति गठन को पुन: सरकार वापस से वापस लेने, मुखिया को बेवजह परेशान नहीं करने, आरोप सिद्ध नहीं होने तक वित्तीय अधिकार नहीं छीनना है. धरना में मुखिया गुड्डी देवी, नरेंद्र कुमार, बड़की देवी, सावित्री देवी, मुंशी पासवान, हेमंती देवी, बंसती देवी, गुड़िया देवी, सुनीता गुप्ता, गुड़िया कुमारी, गौरी देवी, दशरथ यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
केरेडारी. जनप्रतिनिधियों ने केरेडारी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना किया. जन प्रतिनिधियों ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने असंवैधानिक रूप से आदिवासी विकास समिति एवं ग्रामीण विकास समिति का गठन कर अफसरशाही को बढ़ावा दिया है. राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन किया है. धरना की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने किया, जबकि संचालन सचिव जितनी देवी ने किया. मौके पर मुखिया अनिता देवी, सीमा गुप्ता, गीता देवी, राजकिशोर यादव, लिलापो देवी, राकेश रंजन दुबे, द्वारिका गंझू, फुलकुमारी देवी, तपेश्वर साव, आशा देवी, सबिता देवी, इशाक एक्का, वार्ड सदस्य अनिल राम, संजय राणा, मो आबादी, मनोहर आलम, खेमलाल राम, प्रभु राम समेत कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola