चौपारण में जनप्रतिनिधियों का धरना-प्रदर्शन

Published at :13 Apr 2018 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
चौपारण में जनप्रतिनिधियों का धरना-प्रदर्शन

चौपारण. सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रखंड परिसर में मुखिया संघ की ओर से गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने की, जबकि संचालन मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक ने किया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल के नाम बीडीओ को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर अहिल्या सिंह, भुवनेश्वर […]

विज्ञापन
चौपारण. सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रखंड परिसर में मुखिया संघ की ओर से गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने की, जबकि संचालन मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक ने किया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल के नाम बीडीओ को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया.
मौके पर अहिल्या सिंह, भुवनेश्वर यादव उर्फ पहलवान, बबीता देवी, रेखा देवी, वीणा रजक, कुंती देवी, अंजू देवी, नूतन सिन्हा, सरोज देवी, माधुरी देवी, पूर्णिमा देवी, खुशबू खातून, ललिता देवी, पिंकी कुमारी, आरती देवी, विनोद कुमार सिंह, पप्पू रजक, मोहन साव, नरेश पासवान, दिनेश यादव, वीरेंद्र रजक, संतोष भुइयां, सुरेश कुमार साव, सुखदेव पासवान, मो जमाल, अर्जुन रजक, रितेश कुमार सिंह, सुरेश साव, अरविंद कुमार सिन्हा, प्रदीप चंद्रवंशी, अशोक पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे.
कटकमसांडी: 31 पंचायतों के मुखिया ने कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. अध्यक्षता कटकमसांडी मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने की, संचालन डांड पंचायत के मुखिया मो मिन्हाज ने किया. ढोठवा पंचायत के मुखिया शेर मो खान ने कहा कि झारखंड सरकार का यह कदम असंवैधानिक है. कंडसार पंचायत के मुखिया ने कहा कि ग्राम विकास समिति का गठन पंचायत चुनाव के बाद किया जा चुका है.
ग्राम विकास का गठन करना पूर्ण रूप से पंचायत की शक्तियों को खत्म कर उसका अस्तित्व मिटाने का सरकार साजिश कर रही है. धरना में साजीदा परवीन, प्रेमचंद प्रसाद, दिलीप कुमार रवि सरिता देवी, जुलेखा खातून, नूरजहां ,रुफिया खातून, लीलो सिंह भोक्ता, सुंदर मुंडा, सुनीता देवी, आरती देवी, कलावती देवी, संतोषी देवी, शेर मो खान,पन्नू महतो अभय कुमार यादव व रामकुमार मेहता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola