लोगों ने डिस्पैच रोका

Published at :12 Apr 2018 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने डिस्पैच रोका

टंडवा : आम्रपाली कोल परियोजना में एसआइएसएफ के जवान द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार कुमडांग खुर्द निवासी टिंकू कुमार (पिता सीताराम प्रसाद) एक कंपनी का कोयले का कारोबार करता है. बुधवार को दोपहर वह कांटा घर नंबर तीन के पास कंटेनर में बने ऑफिस में बैठ कर काम कर रहा […]

विज्ञापन
टंडवा : आम्रपाली कोल परियोजना में एसआइएसएफ के जवान द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार कुमडांग खुर्द निवासी टिंकू कुमार (पिता सीताराम प्रसाद) एक कंपनी का कोयले का कारोबार करता है.
बुधवार को दोपहर वह कांटा घर नंबर तीन के पास कंटेनर में बने ऑफिस में बैठ कर काम कर रहा था. इस दौरान शिव नाम का एक एसआइएसएफ का एक जवान आया और टिंकू से पूछा कितना नंबर डीओ चल रहा है, जिस पर टिंकू द्वारा दिये गये जवाब से जवान संतुष्ट नहीं हुआ और उसके साथ मारपीट कर दी. मारपीट से टिंकू की नाक से खून निकलने लगा. टिंकू का आरोप है कि जवान नशे में धुत था. इस बाबत टिंकू ने थाने में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है. जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है. इधर, मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बैरियर लगा दिया, जिससे डिस्पैच का काम रुक गया. समाचार लिखे जाने तक डिस्पैच नहीं हो पा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola