तालाब भरे जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Published at :12 Apr 2018 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब भरे जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बड़कागांव : प्रखंड के ग्राम जुगरा के ग्रामीणों ने एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस की ओर से नवा आहार को भरे जाने के मामले को लेकर एक ज्ञापन भू-राजस्व के मुख्य सचिव केके सोन को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम जुगरा में नावा आहार कई एकड़ में फैला है. तालाब से छह […]

विज्ञापन
बड़कागांव : प्रखंड के ग्राम जुगरा के ग्रामीणों ने एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस की ओर से नवा आहार को भरे जाने के मामले को लेकर एक ज्ञापन भू-राजस्व के मुख्य सचिव केके सोन को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम जुगरा में नावा आहार कई एकड़ में फैला है.
तालाब से छह गांव की लगभग 10 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होती है. इसके अलावा ग्रामीण इसका उपयोग दैनिक कार्यों के लिए करते हैं. जंगली जानवरों के पानी पीने का भी साधन है. एनटीपीसी कोल माइंस द्वारा तालाब को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में जबरन भरने का काम किया जा रहा है.
ज्ञापन में तालाब के इर्द-गिर्द दर्जनों महुआ के पेड़ काटे जाने का जिक्र है. ग्रामीणों ने तत्काल तलाब भरे जाने का कार्य को रोकते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है.आवेदन में बालेश्वर साव, सुखदेव साव, बोधन साव, दशरथ राम, वकील राणा, रणधीर साव, रंजीत राणा सहित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola