पांच प्रखंडों में बनेगा क्रशर जोन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता समाहरणालय परिसर हुई. जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने डीसी को अवैध खनन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया. बैठक में बंद किये गये अवैध खदानों को डोजरिंग करने का निर्देश दिया गया, ताकि ऐसे खदानों का दोबारा उपयोग न हो. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता समाहरणालय परिसर हुई. जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने डीसी को अवैध खनन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया. बैठक में बंद किये गये अवैध खदानों को डोजरिंग करने का निर्देश दिया गया, ताकि ऐसे खदानों का दोबारा उपयोग न हो.
जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह संबंधित सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर वर्क प्लान तैयार करें. वाणिज्य कर विभाग को कर नहीं चुकानेवाले लोगों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया. विद्युत विभाग को खदानों में उपयोग की जाने वाली विद्युत कनेक्शन की जांच कर विद्युत एक्ट के प्रावधानों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. कारखाना निरीक्षक को क्रशर के लिए प्राप्त आवेदन की भौतिक सत्यापन कर शीघ्र स्वीकृति देने को कहा गया.
तीन टीमों के माध्यम से चेकनाका लगाकर अवैध खनन में इस्तेमाल होनेवाले वाहनों, सामग्रियों की जांच करने की बात कही. जांच से संबंधित सप्ताहिक प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुमंडल स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया. कमेटी एसडीओ की अध्यक्षता में कार्य करेगी. 15 दिनों में बैठक कर किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी. खनन पट्टा आवेदनों की जांच के लिए कैंप लगाकर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सीओ बरकट्ठा, इचाक, दारू, सदर व विष्णुगढ़ को क्रशर जोन बनाने के लिए पांच एकड़ जीएम अथवा रैयती भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी को अवैध खनन अथवा भंडारण में इस्तेमाल होनेवाले वाहनों की जांच करने की निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




