बड़कागांव में 65 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या

बड़कागांव: थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा निवासी 65 वर्षीय युगल राणा की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है. जानकारी के मुताबिक पांच से छह की संख्या अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर गांव से कुछ दूरी पर ले गये. वहां उसे गोली मारकर हत्या कर दी गयी. […]
बड़कागांव: थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा निवासी 65 वर्षीय युगल राणा की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है. जानकारी के मुताबिक पांच से छह की संख्या अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर गांव से कुछ दूरी पर ले गये. वहां उसे गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि अपराधियों ने चार से पांच गोली मारी जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे तो, उन्हें मामले की जानकारी हुई. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
मौके पर एसडीपीओ कौशर अली, प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी पवन कुमार, थाना प्रभारी अकील अहमद ,इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह समेत दर्जनों पुलिस बल कैंप कर रहे हैं. घटना के पीछे स्थानीय उग्रवादी संगठन का हाथ बताया जा रहा है. युगल राणा ब्लॉक में छोटी मोटी ठेकेदारी का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




