अवैध क्रशरों को बंद करने का निर्देश

Published at :27 Dec 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध क्रशरों को बंद करने का निर्देश

कटकमसांडी-बड़कागांव रोड में ओवरलोडिंग व प्रदूषण नियंत्रण के लिए होगा औचक निरीक्षण टॉस्क फोर्स को अभियान चलाने का निर्देश हजारीबाग : जिला के विभिन्न इलाकों में चल रहे अवैध खनन व प्रदूषण के मुद्दे पर डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इचाक, पदमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव व कटकमसांडी में हो रहे […]

विज्ञापन
कटकमसांडी-बड़कागांव रोड में ओवरलोडिंग व प्रदूषण नियंत्रण के लिए होगा औचक निरीक्षण
टॉस्क फोर्स को अभियान चलाने का निर्देश
हजारीबाग : जिला के विभिन्न इलाकों में चल रहे अवैध खनन व प्रदूषण के मुद्दे पर डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में इचाक, पदमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव व कटकमसांडी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर टॉस्क फोर्स को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवैध रूप से संचालित क्रशरों को बंद कराने का निर्देश दिया गया. कटकमसांडी क्षेत्र व बड़कागांव रोड में ओवरलोडिंग व प्रदूषण नियंत्रण के लिए औचक निरीक्षण का निर्देश दिया गया.
बैठक में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विशेष कार्रवाई करने की बात कही गयी. मौके पर जिला टॉस्क फोर्स समिति सदस्यों ने अब तक की गयी कार्रवाई से अवगत कराया. बैठक में एसडीओ आदित्य रंजन, जिला खनन पदाधिकारी नितेश गुप्ता, सीसीआर डीएसपी सहदेव साव, सहायक खनन पदाधिकारी दारोगा राय, खान निरीक्षक अभिजीत मजुमदार, डीएफओ राजीव रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola