12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अटल जी की कार्यशैली से सीख लेने की जरूरत

हजारीबाग : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन धूमधाम से झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय में मनाया गया. पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने केक काटा और उनके दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की. श्री जायसवाल ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के सच्चे सपूत, जननायक, उत्कृष्ट लेखक, प्रसिद्ध राजनेता हैं. भारत […]

हजारीबाग : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन धूमधाम से झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय में मनाया गया. पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने केक काटा और उनके दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की. श्री जायसवाल ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के सच्चे सपूत, जननायक, उत्कृष्ट लेखक, प्रसिद्ध राजनेता हैं. भारत के महान व्यक्ति हैं. इनकी कार्यशैली से वर्तमान समाज को सीख लेने की जरूरत है. राजकुमार लाल, काली साव, प्रो सुरेन्द्र सिन्हा, उदयभान नारायण सिंह ने अटल विहारी वाजपेयी के कार्यों की सराहना की.

मौके पर बिजय कुमार, अनिल मिश्रा, सुमन कुमार पप्पू, विजय वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रफुल्ल कुमार, जीवन मेहता, सुरेश कुमार, भरत भूषण पांडेय, अभय शर्मा, सुरेश सिन्हा, प्रकाश जायसवाल, अनेश्वर प्रसाद, सरदार कुलदीप सिंह, जमाल अहमद, ऋषि शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, विनोद भगत, अविनाश कुमार सोनू, भूलन राम, राजेश सिन्हा, बोबी कुमार, विजय कुमार, सुब्रतो सेन, रविंद्र कुमार, हुलाश कुशवाहा, विश्वजीत कुमार विशु, स्वेता सिन्हा, अजय पांडेय, मुनमुन कुमार, मनोज राणा, सीताराम साव, मुन्ना खत्री, संजय कुमार टिंकू, नारायण साव, कैलाश कुमार ओझा, राजेश कुमार मेहता, विनोद विश्वकर्मा, प्रशांत सिन्हा, संजय राणा, सुरेंद्र प्रसाद, अजय पासवान, विशेषांक वर्मा, कुलदीप कुमार, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य भाजपा के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वाजपेयी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया

भाजपा कार्यालय अटल भवन में वाजपेयी का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया. उनकी दीर्घायु होने की कामना की गयी. पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा. उन्होंने अपना कार्य संघ के प्रचारक के रूप में किया.

मौके पर भैया बांके बिहारी, प्रो सुरेंद्र सिन्हा, अमरदीप यादव, नगर निगम अध्यक्ष अंजलि कुमारी, सर्वेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इधर, भैया अभिमन्यु ने वाजपेयी का जन्म दिन प्रभु निवास मार्केट में केक काट कर मनाया. उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जीतेंद्र कुमार जैन, राजकुमार लाल, बटेश्वर प्रसाद मेहता, संजय सिंह, विवेक भूषण सिन्हा, दीपक सिन्हा, रंजन शर्मा, नवीन सिन्हा, प्रमोद सिंह, गोपाल महतो, संदीप अग्रवाल, विवेक कुमार, मनोज शर्मा, विकास कुमार, प्रदीप होर्रा, अमन, रिया, आशी, प्रशांत, मनोज, नीतेश एवं अन्य मौजूद थे. वहीं गंगा पैलेस में भी वाजपेयी को नगर मंडल पश्चिम की ओर याद किया गया. नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी भाजपा के पथ प्रदर्शक हैं. नरेंद्र मोदी उन्हीं के पदचिह्नों पर चल कर उनकी विकास योजनाओं काे आगे बढ़ा रहे हैं. रियाडा अध्यक्ष उदयभान नारायण सिंह ने विवेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, संजय कुमार टिंकृ, सदर कुलदीप सिंह, भरतभूषण पांडेय, विवेक वरियार, भूलन राम, अविनाश कुमार, बॉबी कुमार, ऋषि शर्मा, रमण सहाय, जमाल अहमद, लोहरा, राकेश सिंह, सुब्रोतो सेन, जीतेंद्र लोहरा, अखौरी संजय, दीपक झा, विजय प्रसाद, विनोद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

बरकट्ठा

बरकट्ठा में वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की. मौके पर कार्यालय मंत्री दुर्गा नंद झा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नरेश मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमीम अंसारी, पिछडी मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, टुकलाल नायक, पवन कुमार, अर्जुन ठाकुर, रामेश्वर महतो, एखलाक अंसारी, अमीन अंसारी, अयूब अंसारी, प्रकाश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बीरू मेहता उपस्थित थे.

केरेडारी

कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के जन्म दिन पर बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी. मौके पर महामंत्री डॉ नरेश कुमार महतो, जयराम साव, जमरूदीन मियां, श्याम ओझा, धनेश्वर यादव, सुबोध ठाकुर, विमल लाल सिन्हा, जुगेश्वर महतो, महेंद्र महतो व अन्य मौजूद थे.

टाटीझरिया

भाजपा प्रखंड कमेटी टाटीझरिया ने वाजपेयी के 93वां जन्म दिन पर प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गांव के बच्चों के बीच बिस्कुट और फल का वितरण किया. खंभवा बिरहोर टोला में बच्चों को बिस्कुट और फल बांटा गया. उसके बाद हरदिया आदिवासी टोला, अमनारी हरिजन मुहल्ला, झरपो हरिजन मुहल्ला और टाटीझरिया हरिजन मुहल्ला में बच्चों के बीच फल का वितरण किया गया. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष राजू यादव, अजय सिंह, प्रखंड महामंत्री अनिल प्रसाद, महेश अग्रवाल, महेंद्र कुमार, अरुण सिंह, रामविलास शर्मा, शम्भु प्रसाद, दीपक सिंह, सहदेव यादव, परमेश्वर यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बड़कागांव

प्रखंड कार्यालय में वाजपेयी का जन्म दिन मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने केक काट कर मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के मंगलमय जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की, ताकि उनका मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहे. समारोह में डॉ बालेश्वर कुमार, राजेंद्र गुप्ता, सुमन गिरी, जयनारायण प्रसाद, आदित्य साहू सोनी, यमुना महतो, अवधेश मिश्रा, रामस्वरूप महतो, केजरू साव, तिलानाथ साव, नवीन सिंह, रविकांत तिवारी, राजू सोनी, राजकुमार शर्मा, लालधारी रविदास, अवध किशोर यादव, जीवन सिंह के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

अटल जी के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया

कटकमसांडी. कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार पंचायत भवन में वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. बीस सूत्री सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन प्रसाद मेहता व रीतलाल यादव, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा द्वारा संयुक्त रूप से अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर तिलक लगाकर एवं केक काटकर उनके उनकी लंबी उम्र की कामना की.

उनके आदर्शों का अनुपालन एवं उनके विचारों का अनुसरण करते हुए लोगों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर पूर्व मुखिया नारायण साव, प्रकाश कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार वीरू, नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता, अशोक राणा, अनिल पासवान, लखन राणा, श्यामलाल महतो, विजय मिर्धा, विक्रांत मिर्धा, देवराज सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel