चरही घाटी जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात यूवक का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2017 7:17 PM (IST)
विज्ञापन

चरही : चरही घाटी जंगल से चरही पुलिस ने 24 दिसंबर को अज्ञात यूवक का शव बरामद किया गया . जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को बदुलतवा व सरबाहा के ग्रामीण जानवर चराने बदुलतवा गांव के समीप चरही घाटी जंगल गये थे, जिसमे ग्रामीणों ने चरही घाटी जंगल में अज्ञात यूवक का शव एक पेड़ […]
विज्ञापन
चरही : चरही घाटी जंगल से चरही पुलिस ने 24 दिसंबर को अज्ञात यूवक का शव बरामद किया गया . जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को बदुलतवा व सरबाहा के ग्रामीण जानवर चराने बदुलतवा गांव के समीप चरही घाटी जंगल गये थे, जिसमे ग्रामीणों ने चरही घाटी जंगल में अज्ञात यूवक का शव एक पेड़ में लटका पाया.
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चरही पुलिस को दी .जानकारी मिलते ही चरही थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को पेड़ से उतार कर अपने में कर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग़ भेज दिया गया .पुलिस अज्ञात यूवक शव के पास से एक एटीएम बरामद की है. उस एटीएम में चंद्र देव कुमार नाम अंकित है, उक्त मोबाइल के आधार पर उक्त मामले की जाँच में जुटी है .समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




