कार्यशाला: निर्वाचन कर्मियों का प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण, बोले डीसी निर्वाचन का संचालन होगा पारदर्शी

हजारीबाग: इआरओ नेट से संबंधित प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को सूचना भवन में हुआ. इसकी अध्यक्षता डीसी रविशंकर शुक्ला ने की. प्रशिक्षण में बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, चतरा, कोडरमा, रामगढ व हजारीबाग जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचन कर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए. डीसी ने कहा कि […]
डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को ई-सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इआरओ नेट का शुभारंभ किया गया है. इसके माध्यम से मतदाता सूची का संधारण एवं चुनाव का संचालन सुगम और पारदर्शी तरीके से हो पायेगा. उन्होंने कहा कि फरवरी माह में हजारीबाग जिले के 1878 मतदान केंद्रों का इसीआई नेट में गूगल मैपिंग करायी गयी है.
इससे मतदाता अपने मतदान केंद्रों के संबंध में सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. उप-निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, एसएन जमील व कुमार विशाल ने ऑडियो वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से इआरओ नेट के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिये. मतदाताओं के स्थानांतरण की स्थिति में नये स्थान पर मतदाताओं के द्वारा प्रपत्र-6 में पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने पर उसकी पूर्ण सूचना इआरओ नेट के माध्यम से उपलब्ध हो जायेगी. मतदाता फोटो पहचान पत्र पोर्टबिलिटी भी सुनिश्चित होगी. मौके पर अपर समाहर्ता हजारीबाग दिलीप तिर्की, एसडीओ आदित्य रंजन सहित प्रमंडल के सभी जिलों के अपर समाहर्ता, अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित संबंधित कर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




