राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया उलझा कर रखे हुए हैं पीडीएस दुकानदार

हजारीबाग: जिले के कई प्रखंडों में पीडीएस दुकानों की सोशल ऑडिट नहीं हुई. जिले में कुल 1228 पीडीएस दुकान है. इन दुकानों से 7.75 लाख पीएच सदस्य व 38, 256 अंत्योदय सदस्यों को खाद्यान्न व केरोसिन का आवंटन होता है. यहां सोशल ऑडिट के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही हुई है. सोशल ऑडिट के बजाये […]
हजारीबाग: जिले के कई प्रखंडों में पीडीएस दुकानों की सोशल ऑडिट नहीं हुई. जिले में कुल 1228 पीडीएस दुकान है. इन दुकानों से 7.75 लाख पीएच सदस्य व 38, 256 अंत्योदय सदस्यों को खाद्यान्न व केरोसिन का आवंटन होता है. यहां सोशल ऑडिट के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही हुई है. सोशल ऑडिट के बजाये पीडीएस दुकानदारों ने राशन कार्ड बांटने व उसकी पारदर्शिता को दरकिनार किया.
कार्ड बनाने की प्रक्रिया व कार्ड की छंटनी जैसे मुद्दे को उलझा कर रखा गया. अब बगैर ऑडिट के पीडीएस दुकानदार घर-घर जाकर कार्डधारियों व जनप्रतिनिधियों से हस्ताक्षर ले रहे हैं. ज्ञात हो कि दो अक्तूबर को सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से ग्राम स्मृद्धि के तहत सोशल ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




