वृक्षों को बचाने का संकल्प

Published at :09 Sep 2017 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
वृक्षों को बचाने का संकल्प

चरही : चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत के बासाडीह में वृक्षों का रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, चुरचू जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी, उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, मांडू जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, हेंदेगढ़ा मुखिया परमेश्वर महतो, जरबा मुखिया, वन परिसर पदाधिकारी संजय कुमार […]

विज्ञापन
चरही : चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत के बासाडीह में वृक्षों का रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, चुरचू जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी, उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, मांडू जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, हेंदेगढ़ा मुखिया परमेश्वर महतो, जरबा मुखिया, वन परिसर पदाधिकारी संजय कुमार हुए.
बासाडीह मंडा टांड़ में फीता काट कर वन रक्षा बंधन कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इससे पहले गांव के लोग जुलूस की शक्ल में ढोल-नगाड़ा बजाते हुए बासाडीह जंगल पहंचे. जहां जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने वृक्षों पर रक्षा बंधन कर जंगल को बचाने का संकल्प लिया. कुमार महेश सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि वन है तो जीवन है.
प्रमुख अनुक्षी देवी नें कहा कि घोरन खेती किसान नहीं करें. इंद्रा मुखिया दशरथ महतो ने कहा कि प्रत्येक लोग अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगायें. हेंदेगढा मुखिया परमेश्वर महतो आदि ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, पंसस रजनी देवी, राजकुमार प्रसाद, संतोष करमाली, भाकपा माले के प्रखंड अध्यक्ष सुकुल रजक, बालकुमार महतो, लाली महतो, बद्री साव, प्रद्युम्न महतो, माथुर महतो, महादेव महतो, ऐहतेसामुल हसन, जमाल अंसारी, हुलास प्रसाद साव, संतोष करमाली, राजकुमार करमाली, चेतन रजवार, गणेश रजवार, बासदेव महतो, बाल कुमार महतो, फुलेश्वर महतो, बैजू महतो, कमल देव महतो, अरुण महतो, विश्वनाथ महतो, सारो देवी, आरती देवी, चंदेश्वरी देवी, देवंती देवी, सालखो देवी, मोनी देवी, महबूल अंसारी, मकबुल अंसारी, किटन महतो, बालदेव गंझू उदय रजक, विजय महतो, कामेश्वर महतो, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola