ग्रामीणों ने घर जलाया, हुक्का-पानी बंद किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन

टाटीझरिया : हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड में अंतरजातीय विवाह के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने युवक के घर को आग के हवाले कर दिया. घटना इचाक थाना क्षेत्र के झरपो की है. बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व कुलदीप कुमार रविदास ने दारू थाना क्षेत्र के तटगावां की एक युवती से कोर्ट में अंतरजातीय […]
विज्ञापन
टाटीझरिया : हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड में अंतरजातीय विवाह के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने युवक के घर को आग के हवाले कर दिया. घटना इचाक थाना क्षेत्र के झरपो की है. बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व कुलदीप कुमार रविदास ने दारू थाना क्षेत्र के तटगावां की एक युवती से कोर्ट में अंतरजातीय विवाह किया था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था.
दोनों की शादी के विरोध में रविवार को झरपो स्थित उच्च विद्यालय में कुशवाहा समाज की बैठक हुई. बैठक में कई गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए. बताया जाता है कि इससे पहले ग्रामीणों ने युवक के परिजनों के साथ भी बैठक की थी. विवाहिता युवती को वापस उसके परिजनों को सौंपने का फरमान जारी किया था. पर विवाहिता को उसके परिजनों को नहीं सौंपने के बाद रविवार को हुई बैठक में शामिल लोग उग्र हो गये. लोगों ने कुलदीप कुमार के घर में तोड़फोड़ की.
बाद में घर को आग के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने कुलदीप के परिवार को समाज से निष्कासित कर हुक्का-पानी भी बंद करने का फरमान जारी कर दिया. घटना की सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर विजय सिंह, दारू थाना प्रभारी शब्बीर हुसैन, टाटीझरिया थाना प्रभारी श्रीराम राम, इचाक थाना प्रभारी सुरेश राम दल-बल के साथ गांव पहुंचे. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है. काफी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




