दुपट्टे से पत्नी की गला घोंट कर हत्या, जेल

Published at :14 Aug 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
दुपट्टे से पत्नी की गला घोंट कर हत्या, जेल

हजारीबाग. पत्नी की दुपट्टे से गला घोंट हत्या करने की बात मटवारी मुहल्ला में किराये के मकान में रहनेवाले अर्जुन लिंडा ने स्वीकार किया है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्नी गीता तिर्की की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बता दिया कि गीता ने जहर खाकर खुदकुशी कर […]

विज्ञापन
हजारीबाग. पत्नी की दुपट्टे से गला घोंट हत्या करने की बात मटवारी मुहल्ला में किराये के मकान में रहनेवाले अर्जुन लिंडा ने स्वीकार किया है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्नी गीता तिर्की की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बता दिया कि गीता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

गौरतलब है कि 11 अगस्त की सुबह गीता का शव पुलिस ने उसके कमरे से बरामद किया था. उसके पति ने पुलिस को बताया था कि गीता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को आशंका हुई कि महिला की मौत जहर खाने से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने गीता के पति अर्जुन लिंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के बाद गीता के पति ने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola