राष्ट्रहित में काम नहीं कर रही केंद्र सरकार

चतरा. देश में वर्तमान सरकार से पहले ऐसी अराजकता व असुरक्षा का वातावरण नहीं था. पार्टी के लोगों को देशहित में काम करना चाहिए. मुसलिम, दलित, आदिवासी व जनजाति के विकास में सरकार सही ढंग से काम नहीं कर रही है. इस प्रकार की परिस्थिति देशहित में नहीं है. उक्त बातें बुधवार को जामिया रशीदुल […]
उक्त बातें बुधवार को जामिया रशीदुल उलूम में ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी व बिहार, झारखंड व ओड़िशा के अमीर शरिअत ने कही. मौके पर अतिथियो ने विद्यालय के बच्चों को पवित्र ग्रंथ बुखारी शरीफ हदीस किताब पढ़ाई गयी. अब चतरा में ही हदीस ग्रंथ का शिक्षा दी जायेगी. पहले बच्चों को यह शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्यों जाना पड़ता था. मौके पर अतिथियों ने दो करोड़ की लागत से बननेवाले प्रोजेक्ट भवन का शिलान्यास किया. कार्यक्रम में चतरा जिले के काफी संख्या में बुद्धीजीवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




