डायन-भूत का आरोप लगा वृद्धा को गर्म रॉड से दागा, मूत्र पिलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2017 10:37 AM (IST)
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार, दस फरार विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो गांव में डायन-भूत का आरोप लगा कर 80 वर्षीय वृद्ध महिला को गर्म लोहे के रड़ से दागा. पेशाब पिलाया. यह आरोप वृद्ध महिला खगिया देवी पति डेगों महतो ग्राम करगालो ने विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा कर लगाया. महिला ने प्राथमिकी में कहा […]
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार, दस फरार
विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो गांव में डायन-भूत का आरोप लगा कर 80 वर्षीय वृद्ध महिला को गर्म लोहे के रड़ से दागा. पेशाब पिलाया. यह आरोप वृद्ध महिला खगिया देवी पति डेगों महतो ग्राम करगालो ने विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा कर लगाया. महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि सोनिया कुमारी बीमार थी और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था.
मुझे दो व्यक्ति मेरे घर आकर मोटरसाइकिल में बैठा लिया. कहा कि चलो फिर लाकर छोड़ देंगे. इसी बीच अपने घर से फिर चार पहिया वाले वाहन में मुझे बैठाकर हजारीबाग अस्पताल ले गये. जहां सोनिया कुमारी का इलाज चल रहा था. मुझे कहा गया कि तुम सोनिया के पैर में तेल लगा दो, तो वह ठीक हो जायेगी. हम उसे तेल भी लगा दिये. फिर मुझे चार पहिये वाले वाहन से घर लाया. करगालो लाया जा रहा था. इसी बीच पता चला कि सोनिया की मृत्यु हो गई है. इससे गुस्साये लोगों ने मुझे पुन: अपने घर करगालो ले गये और एक दूसरे को कहा कि लोहे रड़ गर्म करो. इसे दागेंगे और फिर लोहा का रड़ गर्म कर मुझे गुप्तांग समेत शरीर के अन्य हिस्से में दाग दिया.
इस मामले को लेकर इस कांड के एक आरोपी नुनु साव पिता टेकामन साव ग्राम करगालो को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है. इस कांड के अन्य दस आरोपी फरार है. इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 128/2017 धारा 341, 323, 326, 504 भादवि एवं ¾ डायन भूत प्रतिशोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जिन्हे आरोपी बनाया गया है उसमें टेकलाल साव, शेखलाल साव, टेकामन साव, टेकलाल साव की पत्नी, शेखलाल साव की पत्नी, नुनू महतो की पत्नी विजय और विजय की पत्नी, बासुदेव की पत्नी सभी ग्राम करगालो के नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




