शर्मनाक : डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध महिला के गुप्तांग को गर्म रड से दागा, मूत्र पिलाया

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखण्ड के करगालो गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर है. एक 80 साल की वृद्ध महिला को डायन और भूत का आरोप लगा कर गर्म लोहे के रड से दागा गया और पेशाब पिलाया गया. इस बाबत वृद्ध महिला खगिया देवी के पति डेगों महतो ने विष्णुगढ़ थाने में प्राथमिकी […]
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखण्ड के करगालो गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर है. एक 80 साल की वृद्ध महिला को डायन और भूत का आरोप लगा कर गर्म लोहे के रड से दागा गया और पेशाब पिलाया गया. इस बाबत वृद्ध महिला खगिया देवी के पति डेगों महतो ने विष्णुगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
महिला ने प्राथमिकी में बताया कि कुछ लोग उसके घर आये और डायन बताकर उसे प्रताडि़त किया गया. लोहे के गर्म छड़ से गुप्तांग समेत शरीर के अन्य हिस्से में दागा गया. महिला की शिकायत पर विष्णुगढ़ थाने में कांड संख्या 128/2017 धारा 341 323,326,504 भादवी एवं ¾ डायन भूत प्रतिशेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




