हाथी ने दाहुदाग गांव में मचाया उत्पात

Published at :08 Aug 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने दाहुदाग गांव में मचाया उत्पात

चरही: हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथ छह अगस्त की रात्रि को बेस रेसाम जंगल होते हुए लगभग 12.30 बजे रात्रि को इंद्रा पंचायत होते हुए दाहुदाग गांव पहुंचा. हाथी ने 12.30 बजे रात्रि से 4.30 सुबह तक उत्पात मचाया. इसमें हाथी ने इंद्रा के दहूदाग निवासी बैजू महतो पिता बिशुन महतो के घर […]

विज्ञापन
चरही: हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथ छह अगस्त की रात्रि को बेस रेसाम जंगल होते हुए लगभग 12.30 बजे रात्रि को इंद्रा पंचायत होते हुए दाहुदाग गांव पहुंचा. हाथी ने 12.30 बजे रात्रि से 4.30 सुबह तक उत्पात मचाया.

इसमें हाथी ने इंद्रा के दहूदाग निवासी बैजू महतो पिता बिशुन महतो के घर को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. घर क्षतिग्रस्त कर घर में रखे तीन क्विंटल गेंहू, 10 क्विंटल चावल को खा गया. इसके अलावा दो दरवाजा, एक टेबल, पांच कुर्सी, एक खटिया, एक ड्रम व 16 पीस एस्बेस्टस को क्षतिग्रस्त कर दिया. बैजू महतो ने कहा कि लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. 12 बजे रात से 4.30 बजे सुबह तक दाहुदाग में उत्पाद मचाने के बाद बसाडीह जंगल की ओर भाग निकला. वनपाल संजय कुमार व वनरक्षी ललन सिंह दाहुदाग पहुंच कर क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण किया. जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त मकान की मुआवजा की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola