स्वतंत्रता संग्राम की सफलता का आधार चंपारण सत्याग्रह

हजारीबाग: चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मार्खम कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कामेश्वर उपाध्याय ने की.बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो रमेश शरण ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह का प्रयोग ऐसा था, जिसके आधार पर आगे चल कर […]
इसी के आधार पर सत्याग्रह का महत्व रूस के बोल्शेविक क्रांति के साथ-साथ चीन एवं क्यूबा की क्रांतियों से समझ सकते हैं. चंपारण सत्याग्रह अहिंसा आधारित किसानों के हित में किया गया संघर्ष था. उन्होंने कहा कि 1919 का असहयोग आंदोलन, 1932 का सविनय अवज्ञा आंदोलन और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन चंपारण सत्याग्रह का वृहद रूप है. प्रतिकुलपति डॉ कुनुल कंडीर ने कहा कि नयी पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से अवगत कराने की जरूरत है. आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का योगदान अमिट है.
कुल सचिव बंशीधर रूखैयार ने चंपारण सत्याग्रह के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने भी इस सत्याग्रह से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें रखीं. स्वागत भाषण इतिहास विभागाध्यध्यक्ष डॉ पीसी राय ने दिया. मंच संचालन डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया. कार्यक्रम में कुलसचिव बंशीधर रूखैयार, परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित हुए. संगोष्ठी के दूसरे सत्र में विद्वानों द्वारा 87 आलेख पढ़े गये. सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




