बीमा डायमंड प्लान पर निकली जागरूकता रैली

Published at :06 Aug 2017 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीमा डायमंड प्लान पर निकली जागरूकता रैली

हजारीबाग: भारतीय जीवन बीमा निगम के हीरक जयंती पॉलिसी बीमा डायमंड को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. हजारीबाग शाखा और सीएबी शाखा के अधिकारियों, कर्मियों व सैंकड़ों अभिकर्ता रैली में शामिल हुए. रैली जिला परिषद चौक से जुलू पार्क होते हुए झंडा आदि इलाके से गुजरी. यहां हजारीबाग शाखा प्रबंधक विक्रय चिंतामणि साहू, […]

विज्ञापन
हजारीबाग: भारतीय जीवन बीमा निगम के हीरक जयंती पॉलिसी बीमा डायमंड को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. हजारीबाग शाखा और सीएबी शाखा के अधिकारियों, कर्मियों व सैंकड़ों अभिकर्ता रैली में शामिल हुए.

रैली जिला परिषद चौक से जुलू पार्क होते हुए झंडा आदि इलाके से गुजरी. यहां हजारीबाग शाखा प्रबंधक विक्रय चिंतामणि साहू, सीएबी शाखा प्रबंधक प्रवीर तिर्की, जेपी सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, सीके प्रसाद, शमशाद खान, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश, अशलेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, डीके पांडेय समेत काफी संख्या में अभिकर्ता बीमा डायमंड प्लान की जानकारी का प्रचार-प्रसार किया.

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसके सामंत राय ने कहा कि सभी बीमा धारक तक इस प्लान की जानकारी पहुंचाना है. यह बीमा डायमंड प्लान 31 अगस्त को बंद हो जायेगा. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी कारण से कोई भी बीमा प्लान बंद हो गया हो, तो उसे 15 सितंबर 2017 से पहले शुरू करा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola