लेवी मांगने पहुंचा एक गिरफ्तार, सात फरार

Published at :04 Aug 2017 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
लेवी मांगने पहुंचा एक गिरफ्तार, सात फरार

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव-उरीमारी में सड़क निर्माण कर रही कंपनी से लेवी मांगने पहुंचे झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के एक उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सात उग्रवादी फरार हो गये. पकड़ा गया उग्रवादी चतरा जिले के पिपरवार के चिरैयाटांड निवासी मंजीत करमाली (पिता-कैलाश करमाली) है. पुलिस ने उसके पास से […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव-उरीमारी में सड़क निर्माण कर रही कंपनी से लेवी मांगने पहुंचे झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के एक उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सात उग्रवादी फरार हो गये. पकड़ा गया उग्रवादी चतरा जिले के पिपरवार के चिरैयाटांड निवासी मंजीत करमाली (पिता-कैलाश करमाली) है. पुलिस ने उसके पास से दो देसी कारबाइन, एक पिस्तौल, चार गोली, 10 सिम कार्ड, संगठन का परचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है. हजारीबाग क्षेत्र में पहली बार लेवी मांगने आया था.
तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर आये थे आठ उग्रवादी
एसपी ने बताया कि बड़कागांव से उरीमारी तक बारबरिक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 40 किमी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. दो अगस्त को तीन मोटसाइकिल पर सवार होकर आठ हथियारबंद उग्रवादी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे. मुंशी को धमकी भरा पत्र दिया और हथियार दिखा कर लेवी की मांग की. इसकी सूचना मिलने पर अभियान एसपी कुलदीप कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ केके महतो, थाना प्रभारी अकील अहमद एवं अंबाटोली पिकेट के जवान उक्त स्थान पर पहुंचे. पुलिस को आता देख सात उग्रवादी फरार हो गये, जबकि मंजीत करमाली पकड़ा गया.
इस प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी लातेहार के चंदवा, बालूमाथ एवं गुमला जिले में सक्रिय हैं. संगठन के सभी सदस्य टंडवा, बालूमाथ के हैं. निशांतजी के नाम से सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगी गयी थी. इस संगठन को टंडवा में होटल चला रहे अभिमन्यु साव ने घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया था. वह फरार हो गया. फरार आरोपियों को चिह्नित किया गया है. शीघ्र भी सभी पकड़े जायेंगे.
अनूप बिरथरे, एसपी, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola