रवासी अब 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2017 12:13 PM (IST)
विज्ञापन

शहरवासी अब 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के होल्डिंग धारी अब बिना जुर्माना के होल्डिंग टैक्स व मकान का स्व अभिप्रमाणित पत्र 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे. उक्त निर्देश नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने दिया […]
विज्ञापन
शहरवासी अब 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के होल्डिंग धारी अब बिना जुर्माना के होल्डिंग टैक्स व मकान का स्व अभिप्रमाणित पत्र 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे. उक्त निर्देश नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने दिया है.
इन्होंने नगर निगम को पत्र जारी कर कहा है कि जो होल्डिंगधारी पूर्व में निर्धारित समय तक अपना स्व अभिप्रमाणित पत्र जमा नहीं किये हों, वैसे लोग बिना जुर्माना के साथ अपना पत्र जमा कर सकते हैं. साथ ही जिन्होंने होल्डिंग टैक्स जुर्माना के साथ जमा कर दिया है, उस जुर्माने की राशि को अगले माह के टैक्स में समायोजित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में करीब 28 हजार होल्डिंगधारी हैं. इनमें 18 हजार होल्डिंगधारियों ने अपना मकान का स्व-अभिप्रमाणित प्रमाण पत्र एवं टैक्स जमा कर दिया है. शेष 10 हजार होल्डिंगधारी अभी तक प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है. इन होल्डिंगधारियों को बिना बिना जुर्माना के साथ जमा करने का अवसर मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










