विधायक ने कई इलाकों का लिया जायजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : विधायक मनीष जायसवाल ने वार्ड 25 स्थित दीपूगढ़ा, सारले के सौरभ नगर व बुंदेलनगर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया. यहां भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया था. कुछ लोगों द्वारा नाले में अतिक्रमण कर संकीर्ण कर दिया गया है. विधायक के साथ सदर एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, […]
विज्ञापन
हजारीबाग : विधायक मनीष जायसवाल ने वार्ड 25 स्थित दीपूगढ़ा, सारले के सौरभ नगर व बुंदेलनगर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया. यहां भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया था.
कुछ लोगों द्वारा नाले में अतिक्रमण कर संकीर्ण कर दिया गया है. विधायक के साथ सदर एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, सदर सीओ मनीष कुमार और नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार भी थे.
श्री जायसवाल ने अधिकारियों से अतिक्रमण करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं कटकमसांडी में बैंक ऑफ इंडिया का नया ब्रांच खोलने की मांग को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम से बातचीत की. मौके पर अजय साहू, किशोरी राणा, अजय अग्रवाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










