सफलता : पेट्रोल पंप व्यवसायी से लूट के मामले में खुलासा, पंप कर्मी समेत चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: शहर के जैन पेट्रोल पंप संचालक प्रताप जैन और उनके पुत्र परवाल जैन से दिनदहाड़े 7.50 लाख रुपये की लूट के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने में पंप का एक कर्मी व वाहन चालक भी था. पकड़े गये आरोपियों के पास लूट […]
विज्ञापन
हजारीबाग: शहर के जैन पेट्रोल पंप संचालक प्रताप जैन और उनके पुत्र परवाल जैन से दिनदहाड़े 7.50 लाख रुपये की लूट के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने में पंप का एक कर्मी व वाहन चालक भी था. पकड़े गये आरोपियों के पास लूट के 80 हजार रुपये समेत .315 बोर की कारतूस व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है.
आरोपियों में सरदार रोड निवासी इबरार उर्फ मुन्ना (पिता मो जमाल), इमरान (पिता-एकराम खान), साहेब उर्फ गुलाम मुस्तफा (पिता मो कलीम) व मो साहेब आलम उर्फ सागर (पिता मो मुख्तार) का नाम शामिल है.
घटना की जानकारी देते हुए एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि इस लूटकांड का मास्टर माइंड इबरार है. वह पेट्रोल पंप का कर्मी भी है. उसी ने लूट की योजना साथियों के साथ मिल कर बनायी थी. दूसरा गिरफ्तार आरोपी इमरान पेट्रोल पंप व्यवसायी के घर का चालक है. एसपी के अनुसार पूर्व में भी योजना बनायी गयी थी, लेकिन अपराधी सफल नहीं हो पाये थे. दूसरी बार घटना को अंजाम दिया गया. घटना में शामिल दो अपराधी फरार हैं. अपराधियों ने बताया कि शेष राशि फरार आरोपियों के पास है. छापामारी में डीएसपी चंदन कुमार वत्स, पुलिस इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह, एसआइ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी मुफस्सिल सुमन कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह एवं चौपारण थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास समेत पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










