उग्रवादियों को जड़ से होगा सफाया: आइजी

Published at :19 Jul 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों को जड़ से होगा सफाया: आइजी

सिमरिया: सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाटकर मंगलवार को सिमरिया पहुचें. उन्होंने बोकारो डीआइजी सुरेश शर्मा, आशीष बत्रा, चतरा एसपी अंजनी कुमार झा, कमांडेंट 190 बटालियन कमांडेंट जेबिंग तुसिंग के साथ बैठक की. बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चतरा जिले में चल रहे नक्सली उन्मूलन अभियान की समीक्षा की गयी. पुरानी रणनीति […]

विज्ञापन
सिमरिया: सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाटकर मंगलवार को सिमरिया पहुचें. उन्होंने बोकारो डीआइजी सुरेश शर्मा, आशीष बत्रा, चतरा एसपी अंजनी कुमार झा, कमांडेंट 190 बटालियन कमांडेंट जेबिंग तुसिंग के साथ बैठक की. बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चतरा जिले में चल रहे नक्सली उन्मूलन अभियान की समीक्षा की गयी. पुरानी रणनीति को देखते हुए उग्रवादियों को सफाया के लिए नयी रणनीति बनायी जा रही है.

कहा कि जिले में कई उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं, जिसका जड़ से सफाया करने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी गयी. झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के विरुद्ध कई सफलताएं मिली हैं. अभियान में नक्सलियों को आर्थिक नुकसान हुआ है. आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक के बाद आइजी ने सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने जवानों का भोजन व फिटनेस का अवलोकन करते हुए हौसला बढ़ाया. साथ ही जवानों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया.

कुंदा. सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को सीआरपीएफ आइजी ने बैठक कर उग्रवाद व अपराध का समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उग्रवाद पर अंकुश लगाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये . इस दौरान सीआरपीएफ व सिविल पुलिस की ताल-मेल में रह कर क्षेत्र में सुरक्षा पर खरा उतरे का निर्देश दिया. उन्होंने कैंप में गार्ड बैरक व भवन का निरीक्षण किया. कैंप में साफ-सफाई देख खुश हुए. पिछले 21 मई को उग्रवादियों के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान में हेंदीया कला के जंगल से बरामद थ्री नॉट थ्री रायफल, 172 राउंड गोली समेत कुछ नकद राशि बरामद में शामिल कुंदा के सीआरपीएफ 190/सी व प्रतापपुर के 190/एफ कंपनी को अवार्ड के रूप में 10-10 हजार नकद दिया गया. सहायक कमांडेंट तारकेश्वर काजी व थाना प्रभारी शंकर लकड़ा शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola