झारखंड पावर ट्रांसमिशन एसोसिएशन को मिला एंबुलेंस

Published at :15 Jul 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पावर ट्रांसमिशन एसोसिएशन को मिला एंबुलेंस

हजारीबाग : कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड की कांट्रैक्टर मीटिंग होटल कैनर इन में शुक्रवार को हुई. मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं कंपनी ने झारखंड पावर ट्रांसमिशन एसोसिएशन को एक एंबुलेंस का वितरण किया. कंपनी के एचआर राहुल कांति ने बताया कि कल्पतरू पावर कंपनी 45 देशों में काम रही है. कंपनी में […]

विज्ञापन
हजारीबाग : कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड की कांट्रैक्टर मीटिंग होटल कैनर इन में शुक्रवार को हुई. मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं कंपनी ने झारखंड पावर ट्रांसमिशन एसोसिएशन को एक एंबुलेंस का वितरण किया. कंपनी के एचआर राहुल कांति ने बताया कि कल्पतरू पावर कंपनी 45 देशों में काम रही है.
कंपनी में दो हजार से ज्यादा वर्कर हैं. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि एंबुलेंस का प्रस्ताव झारखंड पावर ट्रांसमिशन एसोसिएशन ने पूर्व की बैठक में रखा था. एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल महतो ने कहा कि एंबुलेंस मिलने से विष्णुगढ़ के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा मिलेगी. संचालन हीरामन महतो ने किया. मौके पर कंपनी के वीएस प्रकाश, पंकज जायसवाल, एस पालनी, बाला मुर्गन, सुधीर संदालिया, प्रेमचंद महतो, महावीर महतो, पंचम महतो, सेवा महतो, महेश महतो, उतीम महतो, प्रयाग महतो, छत्रधारी महतो, डेगलाल महतो, हीरालाल महतो, नुनूचंद महतो, कमलेश कुमार, बंटी कुमार, बालेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola