कार पर युवकों ने किया हमला, चालक ने भाग कर बचायी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2026 10:23 PM
बाइक व कार की टक्कर के बाद आक्रोशित हुए लोग
गुमला. गुमला प्रखंड के मुरकुंडा गांव के समीप एक कार पर युवकों ने हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कार चालक किसी प्रकार कार से निकल कर भाग कर अपनी जान बचायी. युवकों के हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. युवकों ने कार को ईंट व पत्थर से उस समय तक मारते रहे, जब तक कार क्षतिग्रस्त नहीं हो गयी. कार के गेट को तोड़ दिया. यह घटना 27 जनवरी की है. लेकिन इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद गुमला पुलिस हरकत में आयी और एक युवक को गिरफ्तार किया. उक्त युवक पुरनाटोली गांव का बताया जा रहा है. हालांकि गुमला पुलिस अभी युवक को थाना में रख कर पूछताछ कर रही है. साथ ही कार पर हमला करने वाले अन्य युवकों की तलाश कर रही है. बता दें कि कार चालक रास्ते से पार हो रहा था, तभी एक बाइक में सवार तीन युवक तीन रफ्तार से रांग साइड से सामने से आकर कार में ठोक दिया. इसके बाद बाइक सवार तीनों युवकों ने कार चालक की गलती बताते हुए हमला कर दिया. यह देख गांव के अन्य युवक व राहगीर भी कार में तोड़-फोड़ शुरू कर दी. युवकों के देखा-देखी कम उम्र के बच्चे भी कार को ईंट पत्थर से मार कर तोड़ने लगे. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि कार पर हमला व तोड़-फोड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि गुरुवार की शाम छह बजे तक कार चालक थाना पहुंच कर मामला दर्ज नहीं कराया है. थानेदार ने कहा कि कार चालक से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










