रोजगार की तलाश में गोवा गया युवक लापता, मानसिक संतुलन बिगड़ने की मिली थी सूचना

विज्ञापन

फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

गुमला के कुआं गांव का युवक गन्दुर इंदवार गोवा में रोजगार की तलाश में गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया है. परिजन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी गन्दुर इंदवार (पिता सुखेन इंदवार) रोजगार की तलाश में गोवा जाने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गये हैं. परिजनों के अनुसार, गोवा पहुंचने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है.

गन्दुर इंदवार के अचानक लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में गहरा संकट छाया हुआ है. उनके पिता सुखेन इंदवार ने जिला प्रशासन और स्थानीय पंचायत मुखिया से गुहार लगाते हुए अपने पुत्र की सकुशल खोजबीन कराने में मदद की अपील की है.

साथ ही परिजनों ने आम जनता से भी यह अपील की है कि यदि किसी को गन्दुर इंदवार के विषय में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत परिवार या स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola